अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता बने कर्तव्यनिष्ठा और जनविश्वास की मिसाल, उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए हुए सम्मानित।
शिवपुरी।
अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता अपनी ईमानदार कार्यशैली, निर्भीक नेतृत्व और संवेदनशील पुलिसिंग के चलते जिले में एक अलग पहचान बना चुके हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री, पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाना उनके उत्कृष्ट सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सार्वजनिक स्वीकृति है।
अपने सेवा कार्यकाल के दौरान अंशुल गुप्ता ने इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी, ब्लाइंड मर्डर के सफल खुलासे, अपहृत मासूम की सकुशल बरामदगी और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है। विशेष रूप से महिला अपराधों के मामलों में उनकी त्वरित कार्रवाई, तत्काल एफआईआर, शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण ने आमजन का भरोसा पुलिस प्रशासन पर और मजबूत किया है।
अंशुल गुप्ता केवल कार्यालय तक सीमित रहने वाले अधिकारी नहीं, बल्कि मैदान में रहकर नेतृत्व करने वाले पुलिस अधिकारी हैं। आम नागरिकों के प्रति उनका संवेदनशील व्यवहार और अपराधियों के प्रति सख्त रुख उन्हें जनविश्वास का प्रतीक बनाता है। उनकी कार्यशैली न केवल पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है।
उप संपादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता मो नं 8435495303

