IPS डॉ. आयुष जाखड़ ने भोपाल में गणतंत्र दिवस परेड का किया नेतृत्व।
करेरा | करेरा के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि यहाँ पदस्थ एसडीओपी आईपीएस डॉ.आयुष जाखड़ ने राजधानी भोपाल में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में परेड कमांडर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। प्रदेश स्तरीय इस भव्य आयोजन में उन्होंने कुल 23 प्लाटूनों का नेतृत्व करते हुए अनुशासन, समन्वय और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रदेश स्तर पर गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व सौंपा जाना किसी भी अधिकारी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। डॉ. आयुष जाखड़ द्वारा इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किए जाने से न केवल मध्यप्रदेश पुलिस विभाग बल्कि करेरा क्षेत्र का नाम भी प्रदेशभर में गौरवान्वित हुआ है।
परेड के दौरान उनकी सटीक कमांड, अनुशासित संचालन और आत्मविश्वासपूर्ण नेतृत्व की सभी स्तरों पर सराहना की गई। उनकी यह उपलब्धि युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर करेरा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने डॉ. आयुष जाखड़ को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उप संपादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता मोनं 8435495303



