सभी विभाग आपसी समन्वय से योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं : कलेक्टर रविंद्र चौधरीकरेरा में ग्राम स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, 17 से 24 मार्च तक जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविरकरेरा | जिला शिवपुरीजनपद पंचायत करेरा अंतर्गत ग्राम स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन कृषि उपज मंडी करेरा में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्री रविंद्र कुमार चौधरी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित कर शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने समग्र पोर्टल को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि किसी हितग्राही का नाम समग्र पोर्टल में दर्ज नहीं है, तो वह सभी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएगा। उन्होंने समग्र पोर्टल अपडेट करने और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने को प्राथमिक कार्य बताया तथा समग्र अधिकारी को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास योजनाओं की गहन समीक्षासमीक्षा के दौरान कलेक्टर ने 31 जनवरी तक शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं के समग्र एवं आधार अपडेट, पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड (70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग), पोषण ट्रैकर, मुख्यमंत्री बाल आरोग्य कार्यक्रम, एनआरसी, डिलीवरी एवं सीएम हेल्पलाइन की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने बीएमओ को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की संभावित प्रसव तिथि की सूची अस्पताल में बोर्ड पर अंकित की जाए, जिससे समय पर सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित हो सके।कलेक्टर ने आदिवासी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि होम डिलीवरी की प्रवृत्ति को पूरी तरह समाप्त किया जाए। उन्होंने ग्राम हातोद का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो रहे हैं, इसी प्रकार करेरा क्षेत्र में भी प्रयास किए जाएं।17 से 24 मार्च तक जिला स्तरीय वृहद स्वास्थ्य शिविरकलेक्टर ने जानकारी दी कि जिले में 17 से 24 मार्च तक वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन एवं स्क्रीनिंग शिविर भी लगाए जा रहे हैं। शिविर में चिन्हित गंभीर बीमारियों, ओपीडी सहित अन्य उपचार बड़े अस्पतालों में कराए जाएंगे।उन्होंने शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि पंजीयन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय ऋषिस्वर ने बताया कि28 जनवरी को सिरसौद,5 फरवरी को दिनाराएवं 19 फरवरी को करेरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।करेरा में 8 आधार केंद्र संचालितबैठक में बताया गया कि करेरा क्षेत्र में वर्तमान में 8 आधार केंद्र संचालित हैं, जहां नागरिक अपने आधार से संबंधित कार्य करवा सकते हैं।अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थितसमीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभय राज, एसडीएम अनुराग निंगवाल, सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिस्वर, जिला टीकाकरण अधिकारी रोहित भदकारिया जिला महिला बाल विकास अधिकारी डी.एस. जादौन, तहसीलदार कल्पना शर्मा, जनपद सीईओ हेमंत सूत्रकार सीएमओ गोपाल कृष्ण गुप्ता, बीएमओ नारायण सिंह कुशवाहा सहित सभी विभागों के ब्लॉक अधिकारी, ग्राम स्तरीय मैदानी अमला, सीएचओ,ए एन एम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, आशा सहयोगिनी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
उप संपादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता मोनो, 8435495303



