करेरा,आंगनवाड़ी सहायिका को पद से पृथक करने की कार्रवाई, एसडीएम के अनुमोदन पर जारी हुआ आदेश
करेरा। महिला एवं बाल विकास परियोजना करैरा अंतर्गत ग्राम अमोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-01 की सहायिका श्रीमती रामश्री शिवहरे को लंबे समय से कार्य पर अनुपस्थित रहने एवं विभागीय निर्देशों की अवहेलना करने के कारण पद से पृथक कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करैरा अनुराग निंगवाल के अनुमोदन के उपरांत की गई।
जारी आदेश के अनुसार श्रीमती रामश्री शिवहरे के विरुद्ध लगातार अनुपस्थित रहने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। विभाग द्वारा विभिन्न तिथियों पर कारण बताओ नोटिस जारी कर उन्हें अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया, लेकिन निर्धारित समयावधि में कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले की सुनवाई एवं जांच के बाद एसडीएम अनुराग निंगवाल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्धारित नियमों एवं मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप परियोजना अधिकारी द्वारा आदेश जारी करते हुए श्रीमती रामश्री शिवहरे को तत्काल प्रभाव से आंगनवाड़ी सहायिका पद से पृथक कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई विभागीय नियमों के तहत की गई है तथा इसका प्रभाव तत्काल माना जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्रों के सुचारु संचालन और हितग्राहियों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा कार्य में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
सह सपादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता
मोनं 8435495303
