एसडीएम ने छितीपुर नाले से अवैध रेत का उत्खनन करती जेसीबी मशीन जप्त की
करेरा _ एसडीएम श्री अनुराग निंगवाल की रेत माफियो पर लगातार कार्रवाई जारी है, उसी क्रम में आज अनुविभाग करेरा के दिनारा थाना अंतर्गत ग्राम छितीपुर नाले से अवैध रेत का उत्खनन करती एक जेसीबी मशीन को जप्त किया है एवं लगभग 100 ट्रॉली अवैध भंडारित रेत को भी जप्त किया है, जप्त जेसीबी थाना दिनारा के सुपुर्द की गई है। एसडीएम द्वारा लगाता रेत माफियों पर कार्यवाही से हड़कंप व्याप्त है।
उप संपादक राजेन्द्र पसाद गुप्ता मोन8435495303

