स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति: डॉ. रोहित भदकारिया बने शिवपुरी जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. नारायण सिंह कुशवाह संभालेंगे सीबीएमओ करैरा की कमान
शिवपुरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस क्रम में करैरा के खंड चिकित्सा अधिकारी (सीबीएमओ) के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. रोहित भदकारिया को जिला टीकाकरण अधिकारी (डीआईओ), शिवपुरी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. नारायण सिंह कुशवाह को खंड चिकित्सा अधिकारी (सीबीएमओ), करैरा का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।डॉ. रोहित भदकारिया की नियुक्ति को जिले के लिए एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम माना जा रहा है। वे अपने सरल स्वभाव, प्रशासनिक दक्षता और जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जाने जाते हैं। करैरा में सीबीएमओ के रूप में कार्यकाल के दौरान उन्होंने टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और कोविड काल में उल्लेखनीय सेवाएं दीं। अब उनके अनुभव का लाभ जिले भर में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, मिशन इंद्रधनुष, नवजात शिशु संरक्षण एवं विशेष स्वास्थ्य अभियानों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मिलेगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि उनके नेतृत्व में शिवपुरी जिले का टीकाकरण कवरेज और अधिक सशक्त होगा।वहीं दूसरी ओर डॉ. नारायण सिंह कुशवाह के करैरा सीबीएमओ पद पर पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पदभार संभालते ही डॉ. कुशवाह ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की सभी जनस्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों चिकित्सकों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। जिले के चिकित्सक संघ, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों ने भी इस प्रशासनिक बदलाव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक मजबूत कदम बताया है।
जानकारों का कहना है कि डॉ. रोहित भदकारिया और डॉ. नारायण सिंह कुशवाह जैसे अनुभवी, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित चिकित्सकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने से शिवपुरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विश्वास दोनों में वृद्धि होगी। यह फेरबदल न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय निर्णय भी माना जा रहा है।
उप संपादक राजेन्द्र पसाद गुप्ता मोनं8435495303

