

लोकार्पण से पहले टांडा रोड रेलवे स्टेशन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
8 सितंबर को प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में
टांडा (धार)। टांडा रोड रेलवे स्टेशन के आगामी 8 सितंबर को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम से पहले रविवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने टांडा रोड रेलवे स्टेशन पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, अपर कलेक्टर संजीव पांडे, एसडीएम पाटिल आशीष अशोक ,कुक्षी तहसीलदार प्रवीण पाटीदार, कुक्षी एसडीओपी सुनील गुप्ता, थाना प्रभारी संजय रावत एवं नायब तहसीलदार कैलाश डामोर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग सहित लोकार्पण कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों एवं संबंधित विभागों से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
अधिकारियों ने आयोजन को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
8 सितंबर को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है।
