आगामी त्योहारों को लेकर सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक आजगणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी पर शांति, सुरक्षा व सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथनशिवपुरी, 07 सितंबर। आगामी धार्मिक त्योहारों को जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में बैठक 08 सितंबर, मंगलवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष शिवपुरी में होगी।अपर जिला मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि आगामी दिनों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 22 सितंबर को डोल ग्यारस तथा 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के पर्व मनाए जाएंगे। इन धार्मिक आयोजनों के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा, यातायात, विद्युत आपूर्ति एवं स्वच्छता जैसी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय किया जाएगा।बैठक में त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूस, धार्मिक आयोजन एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में नियत समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ संपन्न कराना है।
सह संपादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,मो 8435495303

