
वसीम खान जिला ब्यूरो चीफ हरदा ।
मो. 6263008696
अस्पतालों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल ।स्वास्थ्य केंद्रों में पुलिस चौकी बनाने की उठी मांग ।सिराली सीएचसी में शराब के नशे में हंगामे की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल ।
हरदा। प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को उपचार और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों के बीच विवाद, शराब के नशे में हंगामा, गाली-गलौच, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से अभद्रता जैसी घटनाएं सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला सिराली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां शराब के नशे में दो युवकों द्…
