

लोकेशन डबरा
र
डबरा विधायक सुरेश राजे ने शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षण
डबरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कल्याणी में विधायक सुरेश राजे ने शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। बरसात के दौरान विद्यालय परिसर में पानी भरने तथा कक्षों की छत से पानी टपकने की समस्या को लेकर विधायक ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया।
विधायक सुरेश राजे ने विद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत कर विद्यालय की व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
