


सिहोर संवाददाता विनोद धावरे सत्यार्थ न्यूज न्यूज भैरूंदा मध्य प्रदेश
9009720805
8085362625
//////////////////
हेडिंग 👉 स्वास्थ्य व्यवस्था खस्ता हाल सिर्फ एक दो डॉक्टर के सहारे भैरूंदा सिविल अस्पताल।
मरीज हो रहे परेशान पर्याप्त दवा नहीं मेडिकल लाना पड़ रहा।
/////////////////
News 👉🏿 सिहोर जिले भैरुंदा का सिविल अस्पताल ये अस्पताल इस लिए भी खास है की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि कल्याण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह विधानसभा और लोक सभा क्षेत्र है पहले भी चर्चाओ में रहा है अब भी वही बदहाल स्थिति हैं जहां ना केवल व्यवस्था बदहाल स्थिति में है वहीं ना डॉक्टरो का अता पता है केवल और केवल एक या दो डाक्टरों के भरोसे है मरीज लम्बी कतार लगाए घंटों लाइन लगा कर परेशान होते रहते हैं और ना ही मरीजों को वार्ड में ईलाज की सुविधा मिल पा रही है बेड की हालत खस्ता हाल मरीज के साथ एक परिजन को बैठने तक की सुविधा नहीं मरीज के इलाज के सामान रखने से लेकर कोई अन्य छोटी बड़ी सुविधाओं से वंचित है घंटों लाइन में स्टाफ भी मनमानी से चल रहे हैं मरीजों को बार बार यहां से बाँहा भटकाया जाता है स्टाफ की कमी डॉक्टरों की लापरवाही मरीजों को भारी पड़ रही है ज्यादा कुछ कहो तो मरीजों पर गुस्सा करना उन्हें डराना और बाहर दूसरी अस्पताल रेफर कर देना यही सब चल रहा है सीहोर जिले की भैरुंदा सिविल अस्पताल में मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है सवाल यह नहीं की पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था खस्ता हाल है सवाल यहां उठता है की माननीय शिवराज सिंह चौहान 18/19 वर्षों से मुख्यमंत्री रहे हैं और अब केंद्रीय कृषि कल्याण विकास मंत्री है मगर अपने खुद के इस ग्रह जिले की व्यवस्था खस्ता हाल पड़ी है।
सिहोर संवाददाता विनोद धावरे सत्यार्थ न्यूज भैरूंदा मध्य प्रदेश
9009720805
