
संपादक दीपक कुमार गुप्ता
प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त के नाम पर रिश्वतखोरी, सहायक सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार।
ग्वालियर की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिधौरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम के सहायक सचिव सोनू शर्मा को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अजय कुशवाहा पुत्र कैलाश कुशवाहा से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद EOW ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, अजय कुशवाह पुत्र कैलाश कुशवाह से ग्राम लिधौरा के सहायक सचिव सोनू शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त का लाभ दिलाने के एवज में ₹5,000 की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ग्वालियर से की। शिकायत का सत्यापन होने के बाद EOW की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और आरोपी सहायक सचिव को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
