
सीहोर संवाददाता
विनोद धावरे
R
9009720805
8085362625
हेडिंग 👉
बस किराया कम कराने धरने
पर बैठीं छात्राएं
भेरूंदा बस स्टॉप पर बारिश के बीच प्रदर्शन, तहसीलदार ने कहा—किराया कम करना सरकार के अधिकार क्षेत्र
एंकर:….👉🏿
सीहोर जिले के भेरूंदा में आज छात्राओं ने बस किराया कम करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। भेरूंदा बस स्टॉप पर बड़ी संख्या में छात्राएं धरने पर बैठ गईं। तेज बारिश के बावजूद छात्राएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्राओं ने धरना खत्म करने से इनकार कर दिया। खास बात यह है कि आज भेरूंदा में विशाल कांवड़ यात्रा भी निकाली जा रही है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय चौहान के शामिल होने की बात है। यात्रा शुरू होने के करीब चार घंटे पहले ही छात्राओं ने बस किराया कम करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। छात्राओं का कहना है कि बस संचालक जब एक दिन में किराया बढ़ा सकते हैं तो छात्राओं के लिए एक दिन में किराया कम क्यों नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि बढ़ा हुआ किराया उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है और रोज स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह बड़ी परेशानी है। मौके पर पहुंचीं तहसीलदार ने छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि बस किराया कम करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। किराया कम करने का निर्णय सरकार के स्तर से लिया जा सकता है। इसके बावजूद छात्राएं बारिश में धरने पर बैठी रहीं और अपनी मांग को लेकर प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग करती रहीं। वहीं भेरूंदा में इस प्रदर्शन के बीच नगर की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर की एक पुलिया के नीचे कई दिनों से पानी भरा हुआ था और शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लेकिन कांवड़ यात्रा के मद्देनजर, पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र के कार्यक्रम में आने की खबर के बाद रातों-रात मशीनें लगाकर रास्ते पर गिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया। लोगों का सवाल है कि जिन रास्तों से रोज स्कूली बच्चे और आम नागरिक गुजरते हैं, उनकी समस्याओं पर समय रहते ध्यान क्यों नहीं दिया गया। बरसात के दौरान कीचड़ और पानी के कारण स्कूली बच्चों के कपड़े खराब होने की समस्या बनी रहती है, लेकिन अब वीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए अचानक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। सीहोर जिले में छात्र-छात्राओं के इस तरह अपनी मांगों को लेकर खुलकर सामने आने का यह मामला चर्चा में है। अब देखना होगा कि बस किराए को लेकर प्रशासन और सरकार छात्राओं की मांग पर क्या निर्णय लेते हैं।
। सीहोर
मध्य प्रदेश
9009720805

