
भारत विकास परिषद शाखा डबरा की कार्यशाला संपन्न
डबरा। भारत विकास परिषद शाखा डबरा द्वारा आयोजित कार्यशाला एवं साधारण सभा का आयोजन संस्कृति गार्डन, पिछोर रोड डबरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यशाला में परिषद के विभिन्न प्रांतीय पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अध्यक्षीय उद्बोधन शाखा अध्यक्ष श्री राधेश्याम गुप्ता ने दिया। उन्होंने परिषद की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। अंत में सचिव श्री संदीप सैनिक ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांतीय अध्यक्ष श्री अमित जैन ने परिषद की शाखाओं के सुचारू संचालन, पर्यावरण संरक्षण तथा संस्कार निर्माण के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा एवं सँस्कारित के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है तथा प्रत्येक सदस्य को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
प्रांतीय संपर्क गतिविधि प्रमुख श्री अशोक शर्मा ने परिषद के सदस्यों के बीच आपसी संपर्क एवं समन्वय को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार सदस्यों के बीच निरंतर संवाद और सहयोग है।
क्षेत्रीय महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती अलका कुशवाहा ने महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने एनीमिया मुक्त अभियान, स्वस्थ समर्थ संस्कृत भारत एवं महिला जागरूकता कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षण के डॉक्टर हेमंत मोदी और प्रांतीय पदाधिकारी दीपक जैन और बसंत कुकरेजा मुख्य रूप से रहे
कार्यक्रम का संचालन मानस शर्मा ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राहुल राजपूत कार्यक्रम संयोजक अरुण जैन, रणजीत राणा लोकेंद्र वर्मा गजेंद्र भदोरिया बृजेश मंगल पंकज जैन
डॉ एन आर माहौर हर, गजेंद्र भदोरिया सोनू साहू शैलेंद्र खर्द, डॉ संजय गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, धीरेंद्र सिंह परमार, चिरंजी लाल सोनी सुरेश तनमानी, राम श्रीवास्तव, अरुण जैन, राजीव शिवहरे, नंदकिशोर शर्मा, अमित राजोरिया, बृजेश मंगल, संतोष शिवहर रजत शिवहरे राजेंद्र अग्रवाल विनोद मुद्गल नरेश साहू दीपक रावत भगवती प्रसाद शर्मा, डॉ हेमंत गोयल, सोनू साहू पुट्टी, प्रदीप श्रीवास्तव, हिरदेश भार्गव, रिंकू भगत कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत सहभोज का आयोजन भी किया गया।
