
लोकेशन डबरा
रिपोर्टर
मोबाइल नं
दिनांक 12/05/2026
देश की एक मात्र इकाई अश्रु गैस इकाई आत्मनिर्भ भारत ( Make in India ) के सपने को कर रही साकार
देश की एक मात्र इकाई अश्रु गैस इकाई सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर आत्मनिर्भ भारत ( Make in India ) के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभा रही है, अश्रु गैस इकाई अपने प्रकार की पूरे देश में एकमात्र इकाई है, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अप्राणघातक हथियारों का निर्माण करती है। इससे पूर्व ये हथियार विदेशों से आयात किए जाते थे, जिससे देश को विदेशी मुद्रा की हानि होती थी, तथा विकल्प भी सीमित थे। अश्रु गैस इकाई की स्थापना के पश्चात भारत अप्राणघातक दंगारोधी अस्त्र-शस्त्रों के मामले में आत्मनिर्भर हो गया है। अश्रु गैस इकाई “आत्मनिर्भर भारत” (Make in India) के राष्ट्रीय संकल्प का साकार प्रतिरूप बन गई है। जिसका 50 वा स्थापना दिवस आज अश्रु गैस इकाई टेकनपुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर बल के जवानों ने इकाई में बनाए जाने वाले उपकरणों का प्रदर्शन भी किया और बताया कि किस तरह इस इकाई में तैयार किए गए उत्पाद (आयुध) देश के बालों में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
वही पर यह भी बतादे कि सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर ग्वालियर स्थित अश्रु गैस इकाई का आज 50वे स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें आनन्द प्रताप सिंह, आई०पी०एस०, अतिरिक्त महानिदेशक/निदेशक, सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर ग्वालियर एवं अश्रु गैस इकाई के पूर्व महाप्रबंधक तथा पूर्व कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अश्रु गैस इकाई की स्थापना 12 मई 1976 को की गई थी। इस भव्य अवसर पर अकादमी निदेशक आनन्द प्रताप सिंह, आई०पी०एस० द्वारा डाक विभाग का ‘फर्स्ट डे कवर’ का अनावरण किया गया। यह विशेष आवरण टियर स्मोक यूनिट के पाँच दशकों के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को समर्पित है। इस अवसर पर अश्रु गैस इकाई में पदास्थापित रहे पूर्व अधिकारियों को सम्मानित किया गया और अश्रु गैस इकाई के विभिन्न उत्पादों (आयुध) की काबिलियत दर्शाता हुआ एक सजीव प्रदर्शन दिखाया गया। इसके अलावा अश्रु गैस इकाई द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों की एक झॉकी भी लगायी गयी। वही यह भी बताया गया कि अब भविष्य में इस इकाई का साथ निभाने के लिए ड्रोन तकनीक किस तरह से कारगर साबित होने वाली है इसका भी प्रदर्शन किया गया है।
बाइट-: चरत सिंह तोमर / कार्यवाहक महाप्रबंधक अश्रु गैस इकाई टेकनपुर।


