कलेक्टर अर्पित वर्मा का जिला अस्पताल पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देशशिवपुरी, 16 नवंबर 2025/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने बुधवार शाम जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से सीधे संवाद किया और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही मरीजों का हाल-चाल भी जाना।कलेक्टर ने चिकित्सालय में चिकित्सकों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव भी उपस्थित रहे।सिविल सर्जन डॉ. यादव ने कलेक्टर को ब्लड बैंक, पास सिस्टम एवं चिकित्सकों की ड्यूटी व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में जिले भर से मरीज इलाज के लिए आते हैं, इसलिए चिकित्सक निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें। मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को भी प्राथमिकता देते हुए उसे पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।सह संपादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता मोनं8435495303


