कलेक्टर अर्पित वर्मा के नेतृत्व में शिक्षा में चमका शिवपुरी, बोर्ड परीक्षा परिणाम में ऐतिहासिक सुधारशिवपुरी, 15 अप्रैल 2026।मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में इस वर्ष शिवपुरी जिले ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धि हासिल की है। हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में 8.80 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, वहीं हाईस्कूल में भी 4.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी ने जिले की शैक्षणिक प्रगति को नई दिशा दी है।इस वर्ष हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 71.58 प्रतिशत तथा हायर सेकेंडरी का 78.71 प्रतिशत रहा, जो निरंतर सुधार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है।🌟 प्रावीण्य सूची में जिले का परचमजिले के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाईस्कूल में 8 एवं हायर सेकेंडरी में 14 विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर शिवपुरी का गौरव बढ़ाया है।हायर सेकेंडरी परीक्षा में विभिन्न संकायों में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की—कला संकाय में कु. दीप्ती रावत ने 487 अंक अर्जित कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।विज्ञान-गणित में कान्हा शर्मा ने 490 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।वाणिज्य संकाय में कु. प्रतिष्ठा गौड़ ने 486 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।कृषि संकाय में कु. तुलसी राजावत एवं कु. चंचल कुशवाह ने 493 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।कु. प्रीति कुशवाह ने 488 अंक के साथ द्वितीय तथा कु. संजना धाकड़ ने 487 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।🏆 हाईस्कूल में भी प्रतिभाओं की चमकहाईस्कूल प्रावीण्य सूची में भी जिले के विद्यार्थियों ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई—राजीव कुमार राठौड़ एवं दीपेश धाकड़ ने 8वां स्थान प्राप्त किया।कु. स्मृति पांडे, कु. आशिकी शर्मा एवं रानू प्रजापति ने 9वां स्थान हासिल किया।कु. मोनिका प्रजापति, रवि कुशवाह एवं कु. मंशी अग्रवाल ने 10वां स्थान प्राप्त किया।✨ सफलता की नई उड़ानजिले का यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का सशक्त उदाहरण है। शिवपुरी की यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में और अधिक उत्कृष्ट परिणामों की प्रेरणा बनेगी।✍️उप संपादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता मो नं 84 354 95303

