

श्री गहोई वैश्य समाज डबरा के द्वारा होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ
गहोई वैश्य समाज उत्थान समिति द्वारा रंग पंचमी के अवसर पर नगर के एक संगमा गार्डन सुगर मिल में रंग पंचमी महोत्सव एवं होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वृंदावन से आए कलाकारों ने रंगारंग बांके बिहारी की प्रस्तुति राधा कृष्ण की प्रस्तुति एवं फूलों की होली सभी समाज बंधुओ के साथ मिलकर भव्यता के साथ सभी समाज बंधुओ ने बांके बिहारी के दर्शन किए एवं राधा रानी के दर्शन विकी एवं फूलों से होली खेली प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। इस दौरान फूलों की वर्षा के बीच समाज बंधुओं ने फूलों की होली खेलकर पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान मुन्नालाल डेंगरे को गहोई वैश्य समाज उत्थान समिति का श्री गहोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारिणी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर समाज बंधओं ने फल मालाओं से
भव्य स्वागत किया। वहीं मेधावी छात्र के रूप में रामू कुचिया के पुत्र का भी सम्मान किया गया। इसके साथ ही भाजपा जिला ग्रामीण कार्यकारणी में जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र उर्फ जीतू डेंगरे की नियुक्ति होने पर समाज बंधु एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित आमजन ने बड़ी फूल माला से सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर मुन्नालाल डेंगरे श्री गहोई महासभा अध्यक्ष गहोई वैश्य समाज डबरा, कपिल बिलैया नवयुवक मंडल अध्यक्ष, श्रीराम छिरोलिया राम लला मंदिर गहाई वैश्य ट्रस्ट अध्यक्ष, अल्पना सेठ महिला मंडल अध्यक्ष, रामू गुप्ता शासकीय कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष कमल किशोर नीखरा महामंत्री, कार्यक्रम संयोजक महेश चंद्र बिलैया, महेश चंद्र सरावगी, ज्योतिष गुरु, राजेंद्र नौगरिया, सनक गंधी, उपाध्यक्ष, कैलाश सेठ, कमल मोदी, प्रभु दयाल पिपरसेनिया, कैलाश सरावगी आदि उपस्थित रहे।, श्री गवाही वैश्य समाज डबरा के सभी समाज बंधुओ ने होली मिलन समारोह में पधार कर संस्कृत कार्यों कार्यक्रमों का आनंद ने उठाया एवं भोजन प्रसादी ग्रहण करें इस अवसर पर सभी समय बंधुओ ने गहोई समाज की सभी टीम का आभार व्यक्त किया एवं श्री गहोई मुन्नालाल डेगेरे जी का भी आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम में पधारे सभी पत्रकारों का सम्मान भी किया गया
