
लोक जनशक्ति पार्टी ने निकाली आशीर्वाद यात्रा मध्य प्रदेश में ग्वालियर से प्रारंभ हुआ सदस्यता अभियान ग्वालियर लोक जनशक्ति पार्टी ने मध्य प्रदेश में ग्वालियर से सदस्यता अभियान प्रारंभ करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा निकाली यह यात्रा गांधी रोड स्थित सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर मोती महल नदी गेट एवं अन्य मार्गो से होती हुई तारागंज स्थित दरगाह पर समाप्त हुई इस जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया इस अवसर पर लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद रत्नाकर ने कहा की ग्वालियर में हमारे नेता चिराग पासवान जी की जो नीतियां हैं उनको जन-जन तक और घर घर तक पहुंचाने के लिए यह आशीर्वाद यात्रा निकाली गई है और मध्य प्रदेश में हमारी पार्टी ने ग्वालियर चंबल संभाग से शुरुआत की है शुरुआत में ही क्षेत्रीय लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ उन्होंने कहा कि हमारी लोक जनशक्ति पार्टी हमेशा गरीबों के हित के लिए खड़ी रही है हमारे नेता चिराग पासवान जी की नीतियां स्पष्ट है की गरीब दलित लोगों की हर तरह से मदद करना उनकी समस्याओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता है वहीं इंदौर से आए प्रदेश के प्रधान महासचिव सावंत जायसवाल ने बताया कि जनआशीर्वाद यात्रा एक सोच थी जिसे हमें ग्वालियर चंबल से शुरू करना था क्योंकि आज देश में अधिकतर नेता ग्वालियर चंबल से पहुंचे हैंऔर हमको क्षेत्रीय जनता का बहुत आशीर्वाद प्राप्त हुआ इसके बाद हम इंदौर में इस यात्रा को निकालेंगे और एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की जन आशीर्वाद यात्रा को चुनाव से नहीं जोड़ा जाए चुनाव अपनी जगह है उन्होंने कहा कि हमें ग्वालियर में इतना आशीर्वाद और प्यार मिलेगा इतनी हमें उम्मीद नहीं थी वही प्रदेश सचिव एवं ग्वालियर चंबल के प्रभारी नितेश जी ने बताया कि हमने मध्य प्रदेश में आगाज कर दिया है और हमने चंबल को इसलिए चुना है की मध्य प्रदेश की राजनीति में चंबल का बहुत बड़ा योगदान है और पूरे प्रदेश में इस तरह की आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी वहीं प्रदेश महासचिव अमित गोस्वामी ने बताया हमारा मुख्य उद्देश्य है की पार्टी की जो भी योजनाएं हैं वह आम आदमी तक पहुंचाई जाए केंद्र सरकार जो काम कर रही है हम उसमें सहयोग करें
