
डबरा ब्रेकिंग । टमटम में महिला के बैग से जेवर पार, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।चल
डबरा। शहर में टमटम (ई-रिक्शा) में सफर करना एक महिला को उस वक्त भारी पड़ गया, जब शातिर चोरों ने उसके बैग में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात साफ कर दिए। घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र की है, जहां पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी महिला टमटम में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में दो अज्ञात महिलाएं उसके पास आकर बैठ गईं। सफर के दौरान मौका पाकर इन महिलाओं ने बड़ी ही सफाई से पीड़िता के बैग की चेन खोली और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। परिजनों के अनुसार बैग में रखे जेवरात की कीमत 7 लाख के लगभग बताई जा रही है। महिला को वारदात का अहसास तब हुआ जब वह घर पहुंची और बैग संभाला। कीमती जेवर गायब देख उसके होश उड़ गए।चोरी के संदेह में पीड़िता तत्काल सिटी थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही दूसरी आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
