
दतिया ब्रेकिंग न्यूज़*समर्थन मूल्य उपार्जन को लेकर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने दिए सख्त निर्देश*कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज जिला उपार्जन समिति की समीक्षा बैठक की और समर्थन मूल्य उपार्जन व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में निर्देश दिए कि खरीदी सीधे गोदाम परिसर में ही की जाए, सभी गोदामों पर CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं तथा उपार्जन का रिकॉर्ड उसी दिन ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए।किसानों की सुविधा के लिए खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त पार्किंग, पीने के पानी, छाया और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही किसानों के भुगतान में देरी न हो, अनाज की गुणवत्ता की सही जांच और परिवहन व्यवस्था व्यवस्थित रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन कार्य पारदर्शिता, गुणवत्ता और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
