🌼 संगठन को मिला मजबूत स्वर: विनोद कुमार प्रजापति बने प्रजापति हितकारिणी महासभा मध्यप्रदेश के सह मीडिया प्रभारी
करेरा/शिवपुरी। प्रजापति समाज के लिए गौरव का विषय है कि विनोद कुमार प्रजापति को प्रजापति हितकारिणी महासभा मध्य प्रदेश का सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय मुख्य महासचिव एस. एन. प्रजापति की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालेन्द्र प्रजापति एवं प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुंभकार की सहमति से की गई।
इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर समाजजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई। विभिन्न स्थानों से समाज बंधुओं द्वारा उन्हें बधाइयाँ प्रेषित की जा रही हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।
नव नियुक्त सह मीडिया प्रभारी विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने समाज पर हो रहे अत्याचारों और सामाजिक समस्याओं के विरुद्ध मुखर होकर आवाज उठाने का संकल्प भी व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने की बात कही।
समाज के वरिष्ठजनों का मानना है कि विनोद कुमार प्रजापति के अनुभव, सक्रियता और सकारात्मक सोच से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति से युवा वर्ग में भी उत्साह का संचार हुआ है।
यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की सराहना है, बल्कि पूरे प्रजापति समाज के लिए सम्मान और गौरव का क्षण है।
उप संपादक: राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता
मो. 8435495303


