स्लग…कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण
एंकर… ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान आज डबरा के दौरे पर पहुंची और शहर के एक मात्र शासकीय सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान ओपीडी_ ड्रेसिंग रूम और लैब का निरीक्षण किया। वहीं आज से भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देश भर में 14 साल की लड़कियों के लिए HPV वैक्सीनेशन, सर्वाइकल टीका का शुभारंभ किया है,कलेक्टर रुचिका चौहान ने अपनी मौजूदगी में युवती महक साहू को स्त्री सर्वाइकल कैंसर टीका लगवाया। डबरा के सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्वाइकल कैंसर यानी बच्चेदानी के मुंह का कैंसर है ये कैंसर मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण के कारण होता है, जो गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में असामान्य बदलाव पैदा करता है। समय रहते इन बदलावों की पहचान हो जाए तो बीमारी को रोका जा सकता है वहीं इसके जागरूकता और प्रचार प्रसार के लिए प्रभारी सीबीएमओ को निर्देशित किया।
वि/ओ…01.. निरीक्षण के दौरान एक युवक ने सिविल अस्पताल के x_ray बंद होने पर जानकारी दी जिस पर से कलेक्टर ने मोबाइल से जिला स्वास्थ्य अधिकारी से बात कर समय सीमा में उपलब्ध कराने की बात कही। सिविल हॉस्पिटल से जाते समय सपोर्टिंग स्टाफ कर्मियों ने समय पर तनख्वाह न मिलने के कारण अपनी गुहार कलेक्टर से लगे तो कलेक्टर संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द सपोर्टिंग स्टाफ की सैलरी वितरण करने के मौखिक आदेश जारी किए।
वाइट… 01…रुचिका चौहान/कलेक्टर, ग्वालियर
वाइट…02… मेंहक साहू/टीका लगवाने वाली


