अमोला पुलिस की बड़ी सफलता: 52 ग्राम स्मैक के साथ आदतन तस्कर गिरफ्तार, 10.75 लाख का मशरूका जब्तकरैरा/अमोला। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमोला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 52 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 10 लाख 50 हजार रुपये) एवं एक मोबाइल फोन सहित कुल 10 लाख 75 हजार रुपये का मशरूका जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने दबिश देकर उसे धर दबोचा।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में की गई। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा एवं स्मैक के कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में 22 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी अमोला उनि. अंशुल गुप्ता एवं चौकी प्रभारी अमोलापठा उनि. अभिमन्यु सिंह राजावत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मामौनीखुर्द रोड स्थित नर्सरी के सामने एक व्यक्ति स्मैक लेकर खड़ा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और आरोपी राघवेन्द्र सिंह चौहान उर्फ गुड्डू (30 वर्ष), निवासी अमोला क्रेशर, थाना अमोला जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 52 ग्राम स्मैक (कीमत 10.50 लाख रुपये) तथा ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत 25 हजार रुपये) बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी एवं उसकी पत्नी कुमकुम राजा चौहान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मामले में आरोपी के साले राजाबाबू एवं स्मैक सप्लायर की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इससे पहले भी उसके पास से 10.37 ग्राम स्मैक जब्त कर अपराध क्रमांक 135/24 दर्ज किया गया था। आरोपी को न्यायालय शिवपुरी में पेश कर जेल भेज दिया गया है।सराहनीय भूमिकाइस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. अंशुल गुप्ता, उनि. अभिमन्यु सिंह राजावत, प्र.आर. 955 भजनलाल शाक्य, प्र.आर. 928 दीपक उपाध्याय, आर. 98 ब्रजराज सिंह, आर. 1047 प्रदीप कुमार, आर. 905 आकाश शाक्य, आर. 467 कुलदीप, आर. 979 रामनरेश राठौर, चालक आर. 1029 मोहित शर्मा, आर. 1178 अतर सिंह, आर. 732 संजीव श्रीवास्तव, आर. 555 हिम्मत सिंह, आर. 969 मनोज, आर. 984 हीरेन्द्र सिंह एवं सैनिक जीतेन्द्र कलावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।नशे के विरुद्ध अमोला पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति सख्ती और प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश देती है।
अमोला पुलिस
उप संपादक राजेन्द्र पसाद गुप्ता मोनं8435495303

