

डबरा नवग्रह मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर
शनि धाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर दाती महाराज और आचार्य बद्रीश जी महाराज डबरा पहुंचे।
उन्होंने यहां नवनिर्मित नवग्रह पीठ का भ्रमण किया और कल से शुरू होने वाले 10 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी दी।
दाती महाराज ने बताया कि डबरा की यह पीठ अपने आप में अनोखी है, क्योंकि यहां सभी नवग्रह अपनी पत्नियों और वाहनों के साथ विराजमान हैं।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कल से शुरू होकर 9 दिनों तक चलेगा। इस दौरान लाखों मंत्रों की आहुतियां दी जाएंगी और विशेष तंत्र क्रियाएं संपन्न की जाएंगी, जिससे मूर्तियां पूर्ण रूप से जागृत होंगी।
धार्मिक अनुष्ठान और साधनाएं
10 से 20 तारीख तक चलने वाले इस आयोजन में दिनभर सैकड़ों ब्राह्मण मंत्र जाप करेंगे और रात में विशेष यज्ञ आयोजित होंगे।
दाती महाराज का दावा है कि यह पीठ ग्रहों की शांति का बड़ा केंद्र बनेगी और लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी।
आचार्य बद्रीश जी महाराज ने भी नौ की संख्या को पूर्ण बताते हुए कहा कि अनुष्ठान के बाद यहाँ का कण-कण सजीव हो उठेगा।
देश हित के लिए यह आयोजन होने जा रहा है जिसमें सभी संतों का आगमन होने वाला है लाखों आहुतियां डेली डाली जाएगी लाखों बार मंत्रों का जाप करके मूर्तियों के अंदर शक्ति डाली जाएगी जो भी व्यक्ति इस भारत की धरती डबरा में डबरा करने दर्शन करने आएगा उसका उद्धार हो जाएगा और अपने सभी ग्रह शांति के लिए डबरा आना होगा ऐसा शनिदेव महाराज के द्वारा कहा गया और उनके द्वारा ही इस हवन पूजन नवग्रह शक्तिपीठ का उद्घाटन के लिए विशेष रूप से 10 दिन तक यहां रुकने वाले हैं उनके साथ और संत मौजूद रहेंगे कल कलश यात्रा भी निकली जाएगी
श्री नरोत्तम मिश्रा,मुकेश बंटी गौतम, कौशल शर्मा, सोनू शर्मा,एवं समस्त कार्यक्रम में कार्यकर्ता समाज बंधु उपस्थित रहे
वाइट
शनि धाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर दाती महाराज और
वाइट आचार्य बद्रीश जी महाराज
