*6फरवरी को करैरा सामान्य स्थिति किसी संगठन का कोई कार्यक्रमनहीं है
गांव-गांव संवाद के बाद स्पष्ट किसी संगठन का कोई कार्यक्रम तय नहीं
सभी संगठन एकजुट, करेरा में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
करेरा।6 फरवरी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही विभिन्न चर्चाओं के बीच करेरा क्षेत्र से एक स्पष्ट, जिम्मेदार और शांति-केंद्रित संदेश सामने आया है। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सक्रिय सभी संगठनों से संवाद के बाद यह स्पष्ट किया गया है कि 6 फरवरी को किसी भी संगठन का कोई आंदोलन या कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है।
सामाजिक और संगठनात्मक स्तर पर हुई चर्चा में सभी पक्षों ने एकमत से कहा कि करेरा हम सबका शहर है और यहां का सामाजिक माहौल खराब न हो, यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामों में चल रही चर्चाओं को लेकर सभी संगठनों से बात की गई है और किसी भी संगठन द्वारा कोई कार्यक्रम या आह्वान नहीं दिया गया है।
सभी संगठनों ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें। करेरा में सभी लोग एक साथ हैं और आपसी भाईचारे के साथ शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
संगठनों की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में किसी विषय को लेकर कोई आंदोलन या कार्यक्रम किया जाता है, तो वह पूरी तरह शांतिपूर्ण, संविधान के दायरे में और शासन-प्रशासन से अनुमति लेकर ही किया जाएगा। वर्तमान में ऐसी कोई स्थिति नहीं है।
अंत में सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे संयम, समझदारी और एकता का परिचय दें तथा शहर की शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।फरवरी को करैरा सामान्य स्थिति किसी संगठन का कोई कार्यक्रमनहीं है* *गांव-गांव संवाद के बाद स्पष्ट किसी संगठन का कोई कार्यक्रम तय नहीं**सभी संगठन एकजुट, करेरा में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील*करेरा।6 फरवरी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही विभिन्न चर्चाओं के बीच करेरा क्षेत्र से एक स्पष्ट, जिम्मेदार और शांति-केंद्रित संदेश सामने आया है। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सक्रिय सभी संगठनों से संवाद के बाद यह स्पष्ट किया गया है कि 6 फरवरी को किसी भी संगठन का कोई आंदोलन या कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है।सामाजिक और संगठनात्मक स्तर पर हुई चर्चा में सभी पक्षों ने एकमत से कहा कि करेरा हम सबका शहर है और यहां का सामाजिक माहौल खराब न हो, यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामों में चल रही चर्चाओं को लेकर सभी संगठनों से बात की गई है और किसी भी संगठन द्वारा कोई कार्यक्रम या आह्वान नहीं दिया गया है।*सभी संगठनों ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें*, अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें। करेरा में सभी लोग एक साथ हैं और आपसी भाईचारे के साथ शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।संगठनों की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में किसी विषय को लेकर कोई आंदोलन या कार्यक्रम किया जाता है, तो वह पूरी तरह शांतिपूर्ण, संविधान के दायरे में और शासन-प्रशासन से अनुमति लेकर ही किया जाएगा। वर्तमान में ऐसी कोई स्थिति नहीं है।अंत में सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे संयम, समझदारी और एकता का परिचय दें तथा शहर की शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।
उप संपादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता मोनो 8435495303
