आस्मानी बिजली गिरने से युवक की मौत, प्रशासन ने 12 घंटे में 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद मंजूर की
करेरा।
करेरा तहसील क्षेत्र के ग्राम सिलानगर में आस्मानी बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के निकटतम वारिस को मात्र 12 घंटे के भीतर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर उनके बैंक खाते में जमा करा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिलानगर निवासी वीर सिंह पुत्र राम प्रसाद आदिवासी की आज सुबह आस्मानी बिजली गिरने से मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। करेरा के एसडीएम अनुराग निंगवाल ने तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राहत राशि स्वीकृत की।
आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत चार लाख रुपये की सहायता राशि मृतक की माता श्रीमती पार्वती पत्नी राम प्रसाद आदिवासी, निवासी सिलानगर के खाते में जमा कराई गई। प्रशासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से शोक संतप्त परिवार को बड़ी राहत मिली है।
प्रशासन की तत्परता से प्रभावित होकर परिजनों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया ह
उप संपादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता मोनं8435495403

