
डबरा में नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत, पार्षद धर्मेंद्र हैप्पी सरदार रहे अगुवाई में
डबरादिनांक: 28.12.2025डबरा। सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाले जा रहे भव्य नगर कीर्तन का डबरा नगर में जगह-जगह श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इसी क्रम में ग्वालियर–झांसी रोड स्थित चुंगी के पास नगर पालिका परिषद डबरा के पार्षद धर्मेंद्र हैप्पी सरदार द्वारा अपने मित्र मंडल के साथ नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पंडाल सजाकर श्रद्धालुओं और सिख संगत के लिए सेवा, जलपान एवं पुष्पवर्षा की व्यवस्था की गई। नगर कीर्तन के पहुंचते ही “वाहेगुरु” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा और संगत ने गुरु साहिब के आदर्शों को नमन किया। पार्षद धर्मेंद्र हैप्पी सरदार ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी का जीवन साहस, त्याग और मानवता की प्रेरणा देता है, जिसे समाज के हर वर्ग को अपनाना चाहिए।नगर कीर्तन के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सिख संगत एवं युवा मौजूद रहे। पंडाल में श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया और सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरित किया गया। मित्र मंडल के सदस्यों ने भी आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। नगर कीर्तन शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा, वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं।
