
युवा नारी शक्ति सर्व समाज सेवा समिति ग्वालियर,
छोटे बच्चों के गर्म वस्त्र एवं महिलाओं की साडी वितरण
के द्वारा आज दिनांक 25/12/2025, गुरुवार, तुलसी दिवस एवं क्रिसमस के शुभ अवसर पर, कमला राजा हॉस्पिटल में करीब 100 बच्चों को, नए गर्म कपड़े, का वितरण किया गया, एवं महिलाओं के लिए नई साडी, चाकलेट, गुलाब फूल का वितरण करने के उपरांत युवा नारी शक्ति सर्व समाज सेवा समिति की सभी महिला सदस्यों ने हॉस्पिटल परिसर में बने मंदिर में हनुमान जी एवं मातारानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
ज्ञात हो कि युवा नारी शक्ति सर्व समाज सेवा समिति ग्वालियर, इस प्रकार के सामाजिक एवम धार्मिक कार्यक्रमों को आयोजित करती रही हैं
इस संस्था में प्रमुख रूप से श्रीमती वन्दना गुप्ता, श्रीमती जूलीसविता ,मंजू गुप्ता, सीमा नामदेव, मीना सूर्यवंशी, प्रीति उपाध्याय, सुमन गुप्ता,लता गुप्ता,सुमन खांगट, बेवी गुप्ता, वंदना गुप्ता (LIC), सीमा अग्रवाल, विनीता सेन,सुनीता गुप्ता ,अनीता गुप्ता, प्रमुख रूप से मोजूद रही, एवम अन्य सभी सदस्यों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया, धन्यवाद।
अध्यक्ष
श्रीमती वन्दना गुप्ता
