

ग्वालियर
एंकर – ग्वालियर में शराब दुकान के मुनीम से 1.81 लाख रुपए लूटने वाले बदमाश आखिर पुलिस की पकड़ में आ गए हैं। वारदात कार से आए चार बदमाशों ने की थी। CCTV फुटेज की चेन बनाकर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। और दो अन्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है।
घटना ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के आम खो इलाके की है 9 दिसंबर की रात अनिल सिंह राजपूत जो मूल रूप से मुरैना के रहने वाले है। और आमखो स्थित शराब दुकान पर बतौर मुनीम पदस्थ है। 9 दिसंबर की रात करीब 11.30 बजे वह रोज की तरह दुकान का कैश लेकर मालिक जगदीश शिवहरे के घर देने के लिए निकला था। वह कस्तूरबा रोड की ओर जा रहा था तभी एक कार में सवार चार बदमाश उसके पास पहुंचे और उसका रास्ता रोककर मारपीट कर उससे नकदी का बैग छीन ले गए। पुलिस की जांच में पता चला कि वारदात के समय मुनीम नशे में था, लेकिन CCTV फुटेज से लूट की पुष्टि हो गई। CCTV में मुनीम बैग लेकर जाता दिखा और कुछ दूर बदमाशों की कार भी दिखाई दी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मुरैना में दबिश दी और दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया। लूट में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस को अब दो अन्य आरोपियों की तलाश sp धर्मवीर सिंह ने बताया कि जल्द लूट का पूरा खुलासा किया जाएगा।
बाईट – धर्मवीर सिंह एसपी ग्वालियर
