

बालाजी पब्लिक स्कूल में रंगारंग एनुअल फन्शन का कार्यक्रम, डॉ. विवेक मिश्रा रहे मुख्य अतिथि
दिनांक : 13 दिसंबर 2025
डबरा नगर के बालाजी पब्लिक स्कूल में शनिवार सायं 13 दिसंबर 2025 को सांस्कृतिक एनुअल डे सेलिब्रेशन हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. विवेक मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल परिसर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों, रंग-बिरंगे परिधानों और तालियों की गूंज से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक और संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बालाजी पब्लिक स्कूल के संरक्षक राकेश कुचिया एवं डायरेक्टर दीपक कुचिया ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत-सम्मान किया। अपने उद्बोधन में डॉ. विवेक मिश्रा ने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता जताई।
