

करैरा,सवर्ण महिला संगठन द्वारा आज संतोष वर्मा आई ए एस के द्वारा महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर ज्ञापन सोपा गया।करैरा:- ब्राह्मण महिला मंडल एवं सवर्ण समाज महिला मंडल करैरा द्वारा आज तहसील प्रांगण में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी करैरा अनुराग निगवाल को ज्ञापन दिया। ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती साधना पाठक एवं मधु सोलकी बताया की करैरा नगर की आधा सैकडा महिलाओं द्वारा ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में मध्य प्रदेश शासन के संतोष वर्मा आई ए एस अधिकारी ने सरकार के नियमों को अनदेखी करते हुए ब्राह्मण बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी विगत माह की गई है जो हमारे शासन नियमों के एवं संस्कृति के खिलाफ है, प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से आग्रह की निष्पक्ष कार्रवाई की जाय नहीं तो इस तरह के अधिकारी सरकार एवं प्रशासन की छवि को हर समय बिगाड़ते रहेंगे। इसके परिणाम स्वरूप सरकार की छवि खराब हो रही है और लोगों का प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आदर भाव खत्म हो जाएगा । तथा वर्ग सघर्ष की स्थिति निर्मित होगी,संतोष वर्मा आई ए एस अधिकारी पर शीघ्र एफआईआर दर्ज कराकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाएं जाये ।ज्ञापन देने वालों में महिलाएं श्रीमती दमयंती मिश्रा, कृष्णा दुबे, शशि मिश्रा, सीमा भार्गव, अंजना चतुर्वेदी, मंजू दुबे, राखी दुबे, अर्चना दुबे, शशि शर्मा, किरण तिवारी, प्राची शर्मा, गिरजा मिश्रा,शोभा गुप्ता,बबली नीखरा, सरोज दुबे, अंजू दुबे, वंदना दुबे, वंदना गुप्ता, वंदना मिश्रा, कृष्णा गुप्ता, पूर्ति ठाकुर,मधु सोलकी आदि उपस्थित थी।उप सम्पादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता
