


24 घंटे में पुलिस ने किया लूट और हत्या का खुलासा, धरे आरोपी
24 घंटे में पुलिस ने किया लूट और हत्या का खुलासा, धरे आरोपी
फरियादी विष्णु पुरी पुत्र दयाल पुरी उम्र 60 साल निवासी ग्राम फतेहपुर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 08-09/12/25 की
दरम्यानी रात्री मेरी पनि गुड्डी अपने कमरे में सो रही थी तथा फरियादी बगल मे बने गौंडा मे सो रहा था। फरियादी ने सुबह जागकर घर मे देखा तो पत्नी गुड्डी बाई मृत अवस्था मे चार पाई पर पड़ी थी उसके सिर मे घाव होकर खून निकल रहा था गले का मंगलसूत्र, कान के टोक्स, चूड़ी व तोड़िया नहीं थी पास के कमरों के ताले टूटकर सामान विखरा पड़ा था अज्ञात बदमासों के द्वारा फरियादी की पत्नी के साथ लूट कर हत्या कर दी है उक्त रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपियों के बिरुद्ध थाना करैरा मे अपराध क्र. 822/25 धारा 311, 309 (6), 331(8) बीएनएस 11/13 एमपीडीव्हीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए स्वयं मोनिटिरिंग की गयी एवं घटना से जुड़े समस्त पहलुओं को बारीकी से जांचने कर
आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये उक्त निदेर्शों के पालन में अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. ड़ॉ आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा विनोद सिंह छावई एवं उनकी टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना उपरांत मुखविरों को मामूर कर आरोपियों की तलाश की गई दौरान तलाश आरोपी 1. बल्लू उर्फ नंदराम पुत्र अतर सिंह रावत उम्र 40 साल निवासी फतेहपुर एवं 2. आरोपी जयदेव पूरी पुत्र सुल्तानपुरी उम्र 40 साल निवासी बनहेरी थाना भितरवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो आरोपियों के द्वारा अपने साथी रामू बघेल के
साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया उक्त दोनों गिरफ्तार आरोपियों से अपराध सदर में लूटा गया मसरूका को जप्त किया गया है, घटना का एक आरोपी रामू पुत्र रामहेत निवासी धमधोली अभी फरार चल रहा है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
सराहनी भूमिका थाना प्रभारी करैरा निरी० विनोद छावई, चौकी प्रभारी उप निरि० चेतन शर्मा, उप निरी० राधेश्याम, सउनि चरण सिंह, प्र.आर. 891 डैनी कुमार आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर० 895 राधेश्याम जादौन, आर 1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर सुरेन्द्र रावत, आर 822 जितेन्द्र कुमार आदि।
उप संपादक राजेन्द्र गुप्ता
