

ग्वालियर
एंकर – ग्वालियर में एक पुलिस आरक्षक ने अपने ही दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म किया है। महिला के शोर मचाने पर पति मौके पर पहुंचा तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को हाईवे से गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल पीड़िता अपने पति के साथ घाटीगांव क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। 4 दिसंबर की शाम उसका पति बाजार गया था। इसी दौरान आरोपी मधुराज जाटव उनके घर पहुंचा। पहचान होने के कारण महिला ने उसे अंदर बैठाया। कुछ देर बाद उसने अचानक महिला का हाथ पकड़कर उसे जबरन कमरे में खींच लिया और दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया।पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर उसका पति घर पहुंच गया। पति को देखते ही आरोपी फरार हो गया। जिस पर दंपती ने तुरंत घाटीगांव थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो चला कि आरोपी दतिया कंट्रोल रूम में आरक्षक के रूप में पदस्थ है ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाईट – जयराज कुबेर, एडिशनल एसपी देहात, ग्वालियर
