

लोकेशन:- डबरा मध्य प्रदेश
स्लग:- डबरा में सराफा बाजार और ओवरब्रिज से अतिक्रमण हटा, थाना प्रभारी संजय शर्मा और सीएमओ साक्षी बाजपेई मौजूद रहीं
एंकर:- डबरा शहर में पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने सराफा बाजार और ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई मंगलवार शाम को की गई, जिसमें सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों पर चालान और सामान जब्त करने की कार्रवाई हुई। थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने सुबह कोचिंग सेंटरों के आसपास गश्त कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की थी। शाम को पुलिस और नगर पालिका की टीम ने सराफा बाजार, ओवरब्रिज के नीचे और मुख्य सड़क पर अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया और उन पर चालानी कार्रवाई की गई।
वीओ:- बता दें कि डबरा के सराफा बाजार, ओवरब्रिज और सुभाष गंज की सड़कों पर दुकानदारों द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है। दुकानदार अक्सर फुटपाथ पर सामान रखकर बैठ जाते हैं और सड़कों पर भी अपना सामान फैला देते हैं, जिससे राहगीरों को चलने में परेशानी होती है और यातायात जाम की स्थिति बन जाती है। शहर के सामाजिक संगठन लंबे समय से इस समस्या पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस संयुक्त कार्रवाई में शहर थाना प्रभारी संजय शर्मा और नगर पालिका सीएमओ साक्षी बाजपेई अपने दल-बल के साथ मौजूद रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारी दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करते हुए भी देखे गए। उल्लेखनीय है कि ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। प्रशासन द्वारा पहले भी कई बार ऐसी कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन उचित निगरानी के अभाव में स्थिति फिर से वैसी ही हो जाती है। अब देखना होगा कि यह अभियान कितनी निरंतरता से जारी रहता है।
वाइट:- साक्षी बाजपेई (सीएमओ)
