ग्वालियर
शहर के महाराजपुरा थाने में पदस्थ सिपाही अनिल तोमर को गोली लगने के बाद स्थानीय अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली अनिल की जांघ में लगी है। फिलहाल घायल सिपाही की हालत स्थिर है।महाराजपुरा थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के आरोपी हद्दू और अंकित गुर्जर को पकड़ने पुलिस की एक टीम मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव गई थी. जहां आरोपी हद्दू और अंकित ने पुलिस पार्टी का विरोध किया और टीम पर हमला कर दिया।इस दौरान हमलावर भी फरार हो गए। गोली लगते ही सिपाही अनिल घायल हो गया। उसे तत्काल एंबुलेंस से ग्वालियर लाया गया। जहां अपोलो अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक हद्दू और अंकित आदतन अपराधी हैं। उनके खिलाफ ग्वालियर और मुरैना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।सीएसपी के मुताबिक आरोपियों की धर पकड़ की कोशिश चल रही है। वहीं घायल सिपाही की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।
बाइट नागेंद्र सिकरवार… सीएसपी ग्वालियर

