चावरा विद्यापीठ में “ऑपरेशन अपराजिता” के तहत विद्यार्थियों से संवाद, साइबर अपराध और नशे से बचाव का दिया संदेश
लोकेशन नरसिंहपुर से
संवाददाता कार्तिक चौधरी
मो.9098939770
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश पुलिस के “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” एवं नरसिंहपुर पुलिस के “ऑपरेशन अपराजिता” के अंतर्गत चावरा विद्यापीठ में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे के दुष्परिणामों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को “ऑपरेशन अपराजिता” एवं निर्भया मोबाइल की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, भ्रमण और आवश्यक कार्रवाई की जानकारी भी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को छेड़छाड़, धमकी अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना देने की समझाइश दी। वहीं साइबर अपराध से बचाव के लिए फर्जी लिंक, OTP, ऑनलाइन ठगी, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और साइबर बुलिंग से सावधान रहने के उपाय बताए गए।
विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, निरीक्षक प्रीति मिश्रा, उनि सरोज रामसखा, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


