
डबरा में 33वें महान गुरमत समागम एवं शहीदी गुरुपर्व का होगा भव्य आयोजन।डबरा। सिख समाज की आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनने जा रहा है डबरा, जहां संत बाबा पूरनसिंह जी की याद में 33वां महान गुरमत समागम एवं धन-धन श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी गुरुपर्व का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। यह आयोजन 30 मई 2026, शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक आश्रम, सिरोही रोड, डबरा में संपन्न होगा।समागम में दूर-दराज़ से संत-महापुरुष, रागी जत्थे एवं संगत पहुंचकर गुरु महिमा का गुणगान करेंगे। आयोजकों द्वारा बताया गया कि श्री अखंड पाठ साहिब जी की लड़ी आरंभ 14 मई 2026, गुरुवार सुबह 10 बजे से जारी है, जबकि भोग एवं मुख्य समागम 30 मई 2026 शनिवार सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। इसके बाद कीर्तन दरबार दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा तथा गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा।समारोह के दौरान 22 मई से 29 मई 2026 तक प्रतिदिन रात्रि दीवान भी सजाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ज्ञानी अमरीक सिंह निमाणा (कवीश्री जत्था), ढाडी जत्था भाई मेजरसिंह खालसा सहित कई प्रसिद्ध रागी जत्थे और संत-महापुरुष उपस्थित रहेंगे।गुरु पंथ के दास संत बाबा गुरमेज सिंह जी डबरा वाले द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की गई है। आयोजन स्थल पर संगतों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। हेड ग्रंथि सूरज सिंह, सेवादार जितेंद्र सिंह जीतू, हरपिंदर सिंह, रणजीत सिंह, रविंद्र सिंह एवं समस्त क्षेत्रवासी।


