भीषण गर्मी से बेहाल नौनिहाल, प्राथमिक कक्षाओं में अवकाश की उठी मांगशिवपुरी। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। विशेष रूप से छोटे स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका गंभीर असर देखने को मिल रहा है। अभिभावकों और जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन से नर्सरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अभिभावकों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है।अभिभावकों नेबताया गया है कि शिवपुरी सहित करैरा और पिछोर जैसे पथरीले क्षेत्रों में तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई बच्चों को उल्टी-दस्त, चक्कर और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं के चलते अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा है।अभिभावकों का कहना है कि प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों में प्रशासन द्वारा छात्रहित में पहले ही अवकाश घोषित किए जा चुके हैं, ऐसे में शिवपुरी में भी शीघ्र निर्णय लिया जाना आवश्यक है। यहां की भौगोलिक स्थिति और पथरीली जमीन के कारण गर्मी का असर और अधिक तीव्र महसूस होता है।उन्होंने जिलाधीश से करबद्ध निवेदन किया है कि नौनिहालों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए जाएं, ताकि बच्चों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके। सह संपादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता मो न 8435495303

