
थाना गोला का मंदिर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही*गोवर्धन कॉलोनी स्थित एक मकान से अवैध शराब बेच रहे दो आरोपियों को गोला का मंदिर पुलिस ने अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार*🔴 *मौके से पुलिस ने अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 123.5 लीटर कीमती करीबन 95,500/- रुपये एवं नगदी 750 रुपये जप्त किये।*ग्वालियर। दिनांक 21.03.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 21.03.2025 को थाना गोला का मंदिर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति गोवर्धन कॉलोनी में स्थित एक मकान में अवैध शराब बेच रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी गोला का मंदिर को पुलिस की टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया।पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए स्थान गोवर्धन कालोनी ग्लोबल स्कूल के सामने पहुंचे तो मुखबिर द्वारा बताए मकान पर दो व्यक्ति दरवाजे पर खड़े दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर मकान के अंदर जाने लगे, जिन्हे रोककर उनका नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम आयुष सिकरवार उर्फ वंश पुत्र रामनरेश सिकरवार उम्र 19 साल निवासी ग्राम अजयपुरा थाना मनिया जिला धोलपुर राजस्थान हाल मनोज शर्मा का किराये का मकान गोवर्धन कालोनी एवं दूसरे ने विकाश तोमर पुत्र वीरेन्द्र सिंह उम्र 20 साल निवासी मिधैला थाना अंगाह जिला मुरैना हाल मनोज शर्मा का मकान गोवर्धन कालोनी का होना बताया। बाद में पुलिस द्वारा कमरे को चेक किया तो उसमें देशी व अंग्रेजी शराब के कार्टून रखे मिले, जिसमें 05 कार्टून देशी मदिर प्लेन, 03 कार्टून देशी लाल मसाला शराब, रॉयल चेलंजर्स अंग्रेजी शराब की 28 अद्धी, रॉयल स्टेज शराब की की 62 अद्धी, वकार्डी लेमन अंग्रेजी शराब की 16 अद्धी, ओल्डमोंक रम के 35 र्क्वाटर तथा 750 रूपये नगदी पाई गई।आरोपी आयुष सिकरवार एवं विकाश तोमर का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय होने से मौके से दोनों आरोपियों के कब्जे से उक्त अवैध शराब कुल 123.5 लीटर कीमती करीबन 95,500/- रुपये एवं नगदी 750 रुपये को जप्त कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना गोला का मंदिर में आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 89/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अवैध शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।*जप्त मशरूकाः*- 05 कार्टून देशी मदिर प्लेन, 03 कार्टून देशी लाल मसाला शराब, रॉयल चैलेंजर्स अंग्रेजी शराब की 28 अद्धी, रॉयल स्टेज शराब की 62 अद्धी, वकार्डी लेमन अंग्रेजी शराब की 16 अद्धी, ओल्डमांक रम के 35 र्क्वाटर तथा 750 रूपये नगदी जप्त की गई, कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 96,250/- रूपये।*सराहनीय भूमिका* :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, उप निरी. तुलाराम कुस्तवार, सउनि मुन्ना लाल, आर. गोविंद राजावत, आर. राहुल भदौरिया, आर. कुलदीप गुर्जर, आर. साहब सिंह, आर. रायसिंह भदौरिया, आर. जितेन्द्र फुलवार की सराहनीय भूमिका रही।
