करैरा में 19 फरवरी को मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, गंभीर मरीजों का होगा विशेषज्ञों से उपचार
करैरा। क्षेत्र के नागरिकों के लिए 19 फरवरी, गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के अंतर्गत आयोजित होगा, जो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विशेष प्रयासों से संभव हो सका है।
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे, जो मरीजों का निःशुल्क परीक्षण, परामर्श एवं प्राथमिक उपचार प्रदान करेंगे। विशेष रूप से हृदय, अस्थि, नेत्र, स्त्री एवं बाल रोग सहित अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की जाएगी।
शिविर के दौरान चिन्हित गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के लिए शिवपुरी रेफर किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार मरीजों को भोपाल, इंदौर, मुंबई, चंडीगढ़ एवं दिल्ली स्थित एम्स जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क इलाज और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण भी निःशुल्क वितरित किए जाएंगे, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सहूलियत मिल सके।
भाजपा मंडल अध्यक्ष करैरा वीनस गोयल बीएमओ डॉक्टर नारायण सिंह कुशवाहा ने त्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 19 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह शिविर गंभीर एवं जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
उप संपादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता
मोनं8435495303

