
डबरा महाकाल ग्रुप के डायरेक्टर जितेंद्र गुप्ता (डंगरे) बने भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के जिला कोषाध्यक्ष
डबरा/ग्वालियर/भारतीय जनता पार्टी संगठन ने ग्वालियर ग्रामीण जिला कार्यकारिणी की नई घोषणा करते हुए डबरा के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं महाकाल ग्रुप के डायरेक्टर जितेंद्र गुप्ता (डंगरे) को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत द्वारा जारी अधिकृत पत्र के माध्यम से की गई।
जारी आदेश क्रमांक 85, दिनांक 10 फरवरी 2026 के अनुसार, संगठनात्मक मजबूती और वित्तीय अनुशासन को ध्यान में रखते हुए जितेंद्र गुप्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
जितेंद्र गुप्ता लंबे समय से सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। महाकाल ग्रुप के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र में रोजगार और विकास से जुड़े कई कार्य किए हैं। संगठन को विश्वास है कि उनके अनुभव और प्रबंधन क्षमता का लाभ भाजपा ग्वालियर ग्रामीण को मिलेगा।
जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा और अनुशासन के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को और मजबूत करेंगे।
डबरा क्षेत्र में इस नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और समर्थकों ने जितेंद्र गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।
