
गुप्तापुरा में शादी समारोह के दौरान 5 वर्षीय मासूम लापता, देहात पुलिस ने सकुशल मिलाया परिजनों से
गुप्तापुरा में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान 5 वर्षीय हिमांशु केवट, पिता रवींद्र केवट, जो अपनी मां की गोद में बारात में शामिल होने आया था, अचानक भीड़भाड़ के बीच लापता हो गया। मासूम के अचानक गुम हो जाने से परिवार में हड़कंप मच गया और परिजन घबराकर इधर-उधर तलाश करने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही देहात पुलिस सक्रिय हुई। आरक्षक पवन यादव ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बाद मासूम हिमांशु को सकुशल ढूंढ लिया गया और सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंप दिया गया।
बच्चे को सुरक्षित पाकर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की। इस मानवीय कार्य के लिए आरक्षक पवन यादव की भूमिका प्रशंसनीय रही।
