UGC के जनविरोधी नियमों के खिलाफ 1 फरवरी को करेरा बंद का आह्वान
करेरा।
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) द्वारा लागू किए गए कथित गलत एवं छात्र-विरोधी नियमों के विरोध में करेरा सर्वण समाज ने 1 फरवरी को शांतिपूर्ण बाजार बंद का आह्वान किया है।
सर्वण समाज के पदाधिकारियों ने करेरा के समस्त व्यापारियों से अपील की है कि वे समाजहित और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन को समर्थन दें।
समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि UGC के ये नियम छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय हैं और इन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा इन नियमों को शीघ्र वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं तेज किया जाएगा।
आह्वानकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि बाजार बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जबरदस्ती नहीं की जाएगी।
उप संपादक: राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता मोनो 8435495303


