करेरा निर्वाचन में पदस्थ आउट सोर्स कर्मचारियों ने मांगो को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, पांच दिवसीय हड़ताल पर कर्मचारी
करेरा _
जिले में कार्यरत सामान्य निर्वाचन के आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ करेरा निर्वाचन में पदस्थ आउट सोर्स कर्मचारियों ने भी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार से 5 दिवसीय सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने हड़ताल सामान्य निर्वाचन कार्यों और विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अधिक कार्यभार, लंबित भुगतान और शासन स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के विरोध में की है। हड़ताल को लेकर आज अनुविभागीय अधिकारी अनुराग निंगवाल को कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा है।
कर्मचारियों का कहना है कि वह वर्ष 2017-18 से लगातार पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत कर्मचारियों से दिन-रात कार्य कराया जा रहा है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। वह कार्य की अधिकता के कारण परिवार को भी समय नहीं दे पा रहे हैं।
उनका कहना है कि उन्हें 11 माह का एरियर भुगतान नहीं किया गया है।इस संबंध में श्रम आयुक्त इंदौर एवं उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी शासन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्तर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
कर्मचारियों ने प्रमुख मांगे रखते
हुए कहा कि उन्हें मानदेय का भुगतान सीधे किया जाए, हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 11 माह का एरियर भुगतान किया जाए। कार्यालयीन समय से अधिक कार्य कराने पर अतिरिक्त समय का मानदेय दिया जाए। योग्यता एवं पद के अनुरूप कार्य निर्धारण किया जाए। शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव एवं वरिष्ठता
के आधार पर संविदा एवं नियमितीकरण का लाभ दिया जाए।
कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर शीघ्र निराकरण की अपील की है। उन्होंने ज्ञापन की प्रति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी को भी भेजी है।
हड़ताल के चलते जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
कर्मचारियों का कहना है कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कल से प्रदेश व्यापी हड़ताल के लिए सभी भोपाल में एकत्रित होंगे। यदि मांगे नहीं मानी जाती तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
ज्ञापन सौंपने वाले कर्मचारियों में योगेश कुशवाह सहायक प्रोग्रामर,
सौरभ मेडतवाल डाटा एंट्री ऑपरेटर ,जितेन्द्र कोली डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं अन्य साथी गण उपस्थित थे।
उप संपादक राजेन्द्र पसाद गुप्ता मोनं8435495303

