प्रशासन ने 80 बीघा शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त करायाकरेरा _ कलेक्टर श्री रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करैरा के मार्गदर्शन में तहसील नरवर के ग्राम तुर्कनी में स्थित लगभग 80 बीघा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से की गई सरसों एवं गेहूं की फसल को नष्ट कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्यवाही में मौके पर तहसीलदार नरवर संतोष धाकड़, चौकी प्रभारी चेतन शर्मा, राजस्व निरीक्षक डी आर काकोड़िया, पटवारी विनीत भारद्वाज, उमेश शाक्य, अखिलेश जाटव, ग्राम पंचायत सचिव लोकेंद्र रावत एवं कोटवार उपस्थित रहे। उक्त कार्यवाही राजस्व एवं पुलिस अमले की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई।
उप सम्पादक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता मोनं 8435495403

