

ग्वालियर
एंकर- ग्वालियर के गढ़रौली गांव में सिगरेट उधर ना देने की बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद कुछ युवकों ने दुकानदार के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज़ कर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वीओ- ग्वालियर के देहात बेहट थाना क्षेत्र गढरौली गांव निवासी मुल्लू कुशवाह मंगलवार शाम इकोना मोड़ पर अपनी दुकान पर बैठा था। तभी बेहट गांव का रहने वाला राहुल शुक्ला दुकान पर आया। और उसने उससे उधार सिगरेट मांगी जिसपर दुकानदार मुल्लू ने उसे सिरगेट उधार देने से इनकार कर दिया। इस पर राहुल शुक्ला गालियां देने लगा और मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में उसके तीन और साथी भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी मुल्लू की मारपीट करना शुरू कर दी। हमलावरों ने दुकानदार को सड़क पर लेटा कर लाठी, डंडों से बेरहमी से पीटा। इस दौरान कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। बेहट थाना पुलिस ने मुल्लू की शिकायत पर मंगलवार रात में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस का कहना है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी
बाइट- IPS अनु बेनीवाल- ASP ग्वालियर
