

ग्वालियर लोकेशन
रिपोर्टर दीपक गुप्ता
एंकर-ग्वालियर राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने इंडिगो की फ्लाइट्स के कैंसिलेशन को लेकर बुधवार को प्रेस ब्रीफिंग की. उन्होंने कहा कि इंडिगो की मुंबई वाली फ्लाइट 13 दिसंबर तक के लिए रद्द की गई है।अभी सिर्फ दो फ्लाइट चल रही हैं जिसमें ग्वालियर से दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट नियमित है वही एयर इंडिया की बेंगलुरु फ्लाइट भी नियमित चल रही है एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इंडिगो की मुंबई फ्लाइट 14 दिसंबर से नियमित हो सकेगी. उन्होंने कहा कि ग्वालियर एयरपोर्ट पर फिलहाल यात्रियों में असमंजस और परेशानी वाली स्थिति सामने नहीं आई है क्योंकि फ्लाइट कैंसिलेशन के बारे में उन्हें पहले ही सूचना दे दी गई है.कुछ यात्रियों को ऑप्शन के तौर पर दिल्ली से मुंबई सीधा इंडिगो के द्वारा भेजा गया है लेकिन इंडिगो की यह अनियमित उड़ाने कब तक जारी रहेगी, इसे लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कुछ भी नहीं कहा है. उल्लेखनीय है कि कुछ तकनीकी विषयों जैसे पायलट की ट्रेनिंग और उनके कार्य के घंटे निर्धारित करने को लेकर सरकार ने इंडिगो पर नकेल कसी है। जिसके कारण उसकी फ्लाइट्स धड़ाधड़ रद्द हो रही हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान करीब साढे चार हजार से ज्यादा उडानें इंडिगो ने रद्द की है।
वाइट – ग्वालियर राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर
