

डबरा …
दीपक गुप्ता
स्लग –कृषि उपज मंडी में हम्मलो कि 5 दिन से हड़ताल,
सोमवार से भूख हड़ताल की घोषणा
प्रदेश की ए क्लास की मंडी में गिनी जाने वाली कृषि उपज मंडी में पल्लेदारों द्वारा लगातार 5 दिन से हड़ताल किये जाने से कृषि उपज मंडी ठप्प पड़ गई , जिससे लगभग 25 लख रुपए का राजस्व का नुकसान भी हुआ। बताते चलें कि पिछले पांच दिनों से हम्मालो द्वारा अपनी मजदूरी को बढ़ाने को लेकर हड़ताल की जा रही है, हड़ताल से पूरी मंडी अस्त व्यस्त है और किसान परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर आज प्रशासन द्वारा बैठक बुलाई इस बैठक में मंडी के भार साधक अधिकारी एसडीएम रूपेश सिंघई ने हमालों को अस्वस्त करने के लिए प्रस्ताव रखें लेकिन बैठक बेनतीजा साबित हुई , हम्माल-तुलावटी द्वारा मांग की जा रही है कि उनकी मजदूरी में 60% की वृद्धि की जाए ।
समाधान के लिए भारसाधक अधिकारी एसडीएम रूपेश सिंघाई और मंडी सचिवव्यापारी संघकिसान संघ के प्रतिनिधियों के बीच कोई समाधान न होने पर,
हम्माल अध्यक्ष टीकाराम ने सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा कर दी।
वाइट… टीकाराम/अध्यक्ष, हम्माल संघ, कृषि उपज मंडी डबरा
