डबरा न्यूज़ एडवोकेट चंद्रभान मीना हत्या का मामला,, एसपी पहुंचे वकीलों के बीच
डबरा/ राजेंद्र गुप्ता
एडवोकेट चंद्रभान मीना की हत्या के घटना को लेकर आज एसपी धर्मवीर सिंह को वकीलों के बीच डबरा आना पड़ा, पिछले दिन किसी कारणवश वह डबरा नहीं आ पाए थे उन्होंने एडिशनल एसपी कुबेर सिंह को वकीलों को यह अस्वस्त करने की कोशिश की थी कि वह इस मामले को शीघ्र निपटा लेंगे, लेकिन एसपी धर्मवीर सिंह को ना देखकर वकीलों में आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए उन्होंने कल चेतावनी दी थी कि अगर एसपी डबरा नहीं आए तो हाईवे जाम कर दिया जाएगा।
एसपी धर्मवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले को लेकर शीघ्र ही SIT का गठन किया जा रहा है जिसमें भितरवार थाना प्रभारी भी रहेंगे और शीघ्र ही इसकी गहन जांच कर अपराधियों को सख्त सजा दिलवायी जाएगी और जो आरोपी फरार चल रहे हैं उनको भी पकड़ लिया जाएगा, उन्होंने बताया कि सीमांकन एवं जमीन संबंधी अन्य कार्यों के लिए आगे से यह विवाद तूल न पड़े इसके लिए कलेक्टर महोदय से भी बात की गई है।
बता दें कि पिछले दिनों दो पक्षों में विवाद के बाद एडवोकेट चंद्रभान मीना पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें लगभग एक हफ्ते बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी जिसको लेकर डबरा न्यायालय के वकीलों द्वारा हाईवे पर जाम लगाकर आरोपियों एवं थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव सहित तीन पुलिस कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया था उन्होंने मांग की थी कि इन्हें भी आरोपी बनाया जाए और सस्पेंड किया जाए हालांकि ने एसपी ने कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों सहित थाना प्रभारी को सस्पेंड भी कर दिया है लेकिन एसपी से बात ना होने के कारण वकीलों में आक्रोश व्याप्त था।

